Prayagraj : कहां जाएं, क्या करें... नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, उपभोक्ताओं की बढ़ी मुसीबत

घर में गैस खत्म है और बुकिंग भी नहीं हो पा रही है, क्या करें गैस तो बुक करा ली है लेकिन चार दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका है, इसके लिए क्या करना होगा जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम में लगातार आ रहे फोन पर इसी तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। वहीं, नई बुकिंग के लिए न्यूनतम 25 दिनों की अनिवार्यता ने मुसीबत और बढ़ा दी है। तुलारामबाग निवासी रामकृष्ण सिंह बताते हैं कि उनका संयुक्त परिवार है और घरेलू रसोई गैस का एक सिलिंडर अधिकतम 20 दिन चलता है। घर में दो सिलिंडर हैं लेकिन दूसरा खाली है। बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। एजेंसी से संपर्क किया तो बताया गया कि पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद बुकिंग होगी। बेली रोड निवासी सिद्धार्थ श्रीवास्तव बताया कि कई प्रयासों के बावजूद सिलिंडर नहीं मिला। उन्हें झूंसी में अपने एक रिश्तेदार से सिलिंडर मांगना पड़ा। कंट्रोल रूम में फोन किया था लेकिन नई बुकिंग के लिए न्यूनतम 25 दिन की अनिवार्यता बताकर फोन रख दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 13:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : कहां जाएं, क्या करें... नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, उपभोक्ताओं की बढ़ी मुसीबत #CityStates #Prayagraj #GasCylinderPrice #GasCylinderNews #GasChulha #SubahSamachar