Friendship Day 2026: जब दोस्तों ने साथ मिलकर रचा इतिहास, दोस्ती की कहानी कहती दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां
हर दोस्ती सिर्फ साथ घूमने-फिरने या यादें बनाने तक सीमित नहीं होती। कई बार दोस्तों का भरोसा, एक-दूसरे की अलग सोच और कुछ बड़ा करने का जुनून इतिहास बदल देता है।संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2011 में 30 जुलाई को वैश्विक मित्रता दिवस यानी इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप मनाए जाने को मान्यता दी थी। हालांकि,भारत और अमेरिका समेत कई देशों में मित्रता दिवस मनाने की परंपरा अगस्त के पहले रविवार को है।ऐसे में इस वर्ष केफ्रेंडशिप डे के मौके पर जानिए ऐसेदोस्तोंकी कहानी, जिन्होंने तकनीक की दुनिया की दिशा बदल दी। दोस्ती से शुरुआत, आजकरोड़ों लोगों की जिंदगी का हिस्सा दरअसल,दुनिया की कई सबसे बड़ी कंपनियों की शुरुआत भी ऐसी ही दोस्ती से हुई। किसी ने कॉलेज के हॉस्टल से शुरुआत की, किसी ने गैराज से, तो किसी ने नौकरी छोड़कर एक छोटे से कमरे में अपना सपना साकार किया। आज गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एपल, फ्लिपकार्ट और ट्विटर (अब एक्स) जैसी कंपनियां दुनियाभर के करोड़ों लोगों की जिंदगी का हिस्सा हैं। इनकी शुरुआत किसी बड़े उद्योगपति ने नहीं, बल्कि ऐसे दोस्तों ने की जिन्होंने एक-दूसरे पर भरोसा किया, जोखिम उठाया और अपने विचारों को हकीकत में बदल दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 17:57 IST
Friendship Day 2026: जब दोस्तों ने साथ मिलकर रचा इतिहास, दोस्ती की कहानी कहती दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां #IndiaNews #National #FriendshipDay2026 #FriendshipDay #TechCompaniesFoundedByFriends #GoogleFounders #LarryPageAndSergeyBrin #MicrosoftFounders #BillGatesAndPaulAllen #AppleFounders #SubahSamachar
