Gurugram News: फर्रुखनगर अनाजमंडी में गेहूं का उठान धीमा

मंडी में गेहूं की एक लाख 77 हजार क्विंटल आवक हो चुकी हैसंवाद न्यूज एजेंसीफर्रुखनगर। अनाज मंडी में गेहूं का उठान बेहद धीमी गति से होने के कारण मंडी गेहूं के कट्टों से अटी पड़ी है। अनाज मंडी में गेहूं की फसल डालने के लिए किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी में अब तक गेहूं की एक लाख 77 हजार क्विंटल आवक हो चुकी है। इसमें से सरकारी एजेंसी ने करीब एक लाख 27 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर ली है लेकिन अनाज मंडी से गेहूं का उठान मात्र 45 हजार क्विंटल के करीब ही हुआ है। इस तरह अनाज मंडी में अभी भी एक लाख 32 हजार क्विंटल के करीब गेहूं के कट्टे और ढेरियां उठान की बाट जोह रहे हैं।सरकारी एजेंसी की ओर से गेहूं का उठान होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। किसान नवीन, भगवती, शेर सिंह समेत अन्य ने कहा कि गेहूं का सही ढंग से उठान न करने वाले ठेकेदार पर नाममात्र जुर्माना लगाना चाहिए। सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीदे गए गेहूं के भुगतान का प्रतिदिन का ब्याज ही कई लाखों में बनता है। सरकार को उठान ठेकेदार की जांच के बाद ही जिम्मेदारी देनी चाहिए। इसके बाद सही उठान नहीं करने पर गेहूं की कुल रकम पर प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज व गेहूं की होने वाली कटौती के अलावा जुर्माना भी ठेकेदार से वसूल कर किसानों व आढ़तियों को देना चाहिए।------------जाटौली अनाज मंडी में शुरू हुई सरसों की खरीदपटौदी। नई अनाज मंडी जाटौली में बुधवार को पहली बार सरसों की खरीद शुरू हुई। हालांकि, इसकी शुरुआत पहले 28 मार्च को होनी थी लेकिन सरकारी एजेंसी हैफेड द्वारा सरसों को बदरंग बताकर खरीदने से मना किया जा रहा था। मंगलवार और बुधवार को भी कई किसानों की सरसों की ढेरियां रिजेक्ट कर दी गई थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के सख्त निर्देश और अधिकारियों को फटकार के बाद आखिरकार खरीद प्रक्रिया शुरू कराई गई। मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज मोकलवास ने सरसों की बोली शुरू करवाई। बुधवार को हैफेड ने पांच किसानों से 94 क्विंटल सरसों की खरीद की। मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने बताया कि बुधवार तक अनाज मंडी में 4,68,709 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 3,59,032 क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई है और 1,44,809 क्विंटल गेहूं का उठान भी किया जा चुका है। इस मौके पर मंडी के कई अधिकारी, व्यापारी और किसान मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: फर्रुखनगर अनाजमंडी में गेहूं का उठान धीमा #WheatLiftingSlowInFarrukhnagarGrainMarket #SubahSamachar