Kaithal News: तेज हवा से जमीन पर बिछी गेहूं की फसल, किसान चिंतित

राजौंद। पिछले दिनों चलीं तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में गेहूं की अगेती फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। कुछ दिन पहले हुई बारिश से जहां सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ था, वहीं अब तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल गिरने से किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसल के जमीन पर बिछ जाने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि जमीन पर बिछी फसल में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।ऐसी स्थिति में कीटनाशक या फफूंदनाशक का छिड़काव करना भी आसान नहीं होता, जिससे फसल को और अधिक नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि मौसम साफ रहता है और तेज धूप निकलती है तो फसल को कुछ हद तक संभलने का अवसर मिल सकता है, लेकिन लगातार खराब मौसम किसानों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवााद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 03:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: तेज हवा से जमीन पर बिछी गेहूं की फसल, किसान चिंतित #WheatCropScatteredOnTheGroundDueToStrongWind #FarmersWorried #SubahSamachar