WhatsApp के इस सेफ्टी फीचर के बारे में शायद ही आप जानते होंगे, ये आपकी चैट को बनाएगा हैक-प्रूफ

Whatsapp Chat Lock Feature:आज के समय में ज्यादातर लोग अपने निजी और जरूरी बातचीत के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। कई बार चैट में ऐसी निजी जानकारी, फोटो, दस्तावेज या व्यक्तिगत बातचीत होती है जिसे हम दूसरों से छिपाकर रखना चाहते हैं। खासतौर पर अगर आपका फोन कोई और इस्तेमाल करता है या कभी-कभी दोस्तों और परिवार के लोगों को फोन देना पड़ता है, तो प्राइवेट चैट की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने चैट लॉक फीचर दिया है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी खास चैट को आसानी से लॉक कर सकते हैं। इसके बाद उस चैट को खोलने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस लॉक या फोन पासकोड की जरूरत होती है। इससे आपकी निजी बातचीत सुरक्षित रहती है और बिना अनुमति कोई भी उसे नहीं पढ़ सकता। आइए जानते हैं कि इस फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




WhatsApp के इस सेफ्टी फीचर के बारे में शायद ही आप जानते होंगे, ये आपकी चैट को बनाएगा हैक-प्रूफ #Utility #National #HowToLockWhatsapp #WhatsappSecurityTips #SubahSamachar