Explainer: व्हाट्सएप पर बिना नंबर चैटिंग का नया दांव, निजता की आड़ में क्या बढ़ जाएगा साइबर ठगी का नया खेल?

व्हाट्सएप जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इससे यूजर्स को किसी नए व्यक्ति, ग्रुप या बिजनेस से जुड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत नहीं होगी। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तर्ज पर आने वाले इस यूजरनेम फीचर को कंपनी निजता यानी प्राइवेसी के मोर्चे पर एक बड़ा मील का पत्थर बता रही है। लेकिन इसके आधिकारिक तौर पर शुरू होने के पहले भारत सरकार और देश की सुरक्षा एजेंसियों ने इस पर भौंहें तान दी है। केंद्र सरकार को आशंका है कि मोबाइल नंबर उपलब्ध न होने की स्थिति में साइबर अपराधी फर्जी पहचान बनाकर आम लोगों को आसानी से अपना शिकार बना सकते हैं। इसी सिलसिले में सरकार ने मेटा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर कड़ा जवाब मांगा है और इस फीचर को फिलहाल स्थगित रखने का निर्देश दिया है। इस मुद्दे को बेहतर ढंग से समझने के लिए हमने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों से भी बात की है। आखिर सरकार की चिंता कितनी वाजिब है, यह फीचर कैसे काम करेगा और इससे यूजर्स पर क्या असर पड़ सकता है व्हाट्सएप का आगामी यूजरनेम फीचर प्राइवेसी बढ़ाएगा या अपराधियों के लिए फर्जी पहचान बनाना आसान करेगा भारत सरकार के अल्टीमेटम और विशेषज्ञों की आशंकाओं के बीच समझें पूरा मामला। व्हाट्सएप का नया यूजरनेम फीचर क्या है कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि व्हाट्सएप पर जल्द ही नंबर शेयर करने का झंझट खत्म हो जाएगा। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह यूजर्स अब यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर के लिए शुरुआती यूजरनेम रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है और इसे आधिकारिक तौर पर इस साल के अंत तक सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर कैसे काम करेगा इस फीचर को लेकर व्हाट्सएप का कहना है कि यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए किसी नए व्यक्ति, ग्रुप या बिजनेस से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत नहीं होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 16:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: व्हाट्सएप पर बिना नंबर चैटिंग का नया दांव, निजता की आड़ में क्या बढ़ जाएगा साइबर ठगी का नया खेल? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #Exclusive #WhatsappUsernameFeature #WhatsappPrivacyUpdate #WhatsappNewFeature #WhatsappNoNumberChat #Meta #WhatsappIndia #CyberSecurity #CyberFraud #SubahSamachar