WhatsApp Plus: अब आपकी पसंद के रंगों में दिखेगा व्हाट्सएप, आ रहा है नया प्लस सब्सक्रिप्शन, जानें क्या होगा खास
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक व्हाट्सएप अब अपने यूजर्स के लिए एक नया वैकल्पिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान व्हाट्सएप प्लस लाने की तैयारी कर रहा है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है जो एप के इंटरफेस और फीचर्स पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के बीटा वर्जन में इसकी टेस्टिंग चल रही है। टेक अपडेट्स ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है, लेकिन इससे एप की बेसिक सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये भी पढ़े:WhatsApp SIM Binding:कल से लागू होगा सिम बाइंडिंग नियम, चैट्स सुरक्षित रखनी है तो तुरंत कर लें ये जरूरी काम फ्री सेवाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी सबसे खास बात यह है कि व्हाट्सएप अपने मुख्य फीचर्स को फ्री ही रखेगा। यानी यूजर्स पहले की तरह टेक्स्ट मैसेजिंग, वॉइस और वीडियो कॉल, फोटो और वीडियो शेयरिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन व प्राइवेसी जैसी सेवाओं का मुफ्त में ही इस्तेमाल कर सकेंगे। सब्सक्रिप्शन केवल उन यूजर्स के लिए होगा, जो अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और एडवांस फीचर्स चाहते हैं। कौन-कौन से नए फीचर मिलेंगे रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप प्लस में कई ऐसे फीचर्स हो सकते हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को ज्यादा पर्सनल बनाएंगे। ज्यादा पिंड चैट्स अभी यूजर्स केवल 3 चैट्स को पिन कर सकते हैं, लेकिन नए प्लान में यह लिमिट बढ़कर लगभग 20 चैट्स तक हो सकती है। इससे जरूरी बातचीत को जल्दी एक्सेस करना आसान हो सकेगा। एप इंटरफेस कस्टमाइजेशन सब्सक्राइबर्स को एप का लुक बदलने के लिए कई विकल्प मिल सकते हैं। जैसे इन्हें 14 अलग-अलग एप आइकॉन मिलेंगे, 19 कलर ऑप्शन्स वाली एक्सेंट कलर पैलेट और टैब्स और बटन्स के रंग बदलने का विकल्प मिलेगा। इससे यूजर्स अपने हिसाब से एप का डिजाइन सेट कर सकेंगे। ये भी पढ़े:WhatsApp Group History:ग्रुप एडमिन अब शेयर कर सकेंगे पुरानी चैट; प्राइवेसी और सुरक्षा के साथ आया नया अपडेट प्रीमियम यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव फीचर्स व्हाट्सएप प्लस सब्सक्राइबर्स को कुछ एक्सक्लूसिव सुविधाएं भी मिल सकती हैं, जैसे स्पेशली डिजाइन किए गए स्टिकर पैक्स, कस्टम कॉल रिंगटोंस, नए और ज्यादा इंटरएक्टिव मैसेज रिएक्शंस और बातचीत को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने वाले कन्वर्सेशन इफेक्ट्स। कंपनी समय के साथ यूजर फीडबैक के आधार पर इन फीचर्स को और बढ़ा भी सकती है। बीटा वर्जन में दिखी वेटलिस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.9.6 में एक नया वेटलिस्ट नोटिफिकेशन भी देखा गया है। कुछ बीटा यूजर्स को सेटिंग्स या स्टिकर कीबोर्ड में एक बैनर दिखाई दे रहा है जिसमें उन्हें सब्सक्रिप्शन के अपडेट पाने के लिए वेटलिस्ट जॉइन करने का विकल्प दिया गया है। हालांकि वेटलिस्ट जॉइन करने का मतलब यह नहीं है कि यूजर को अपने-आप पेड प्लान में शामिल कर दिया जाएगा। यह सिर्फ लॉन्च होने पर अपडेट पाने का तरीका है। कब लॉन्च होगा व्हाट्सएप प्लस फिलहाल मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप इस प्लान की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर टेस्टिंग सफल रहती है तो आने वाले महीनों में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:35 IST
WhatsApp Plus: अब आपकी पसंद के रंगों में दिखेगा व्हाट्सएप, आ रहा है नया प्लस सब्सक्रिप्शन, जानें क्या होगा खास #MobileApps #SocialNetwork #National #WhatsappUpdate #TechNewsHindi #WhatsappPlus #PremiumApps #WhatsappBeta #SubahSamachar
