WhatsApp पर ग्रुप कॉल में जुड़ा नया फीचर: स्क्रीन पर हाइलाइट होगा बोलने वाला, लेआउट भी बदल सकेंगे

लोकप्रिय मैसेजिंग एप WhatsApp ने अपने ग्रुप कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नया फीचर जोड़ा है। इस अपडेट के बाद यूजर्स कॉल के दौरान यह चुन सकेंगे कि स्क्रीन पर किसे प्रमुख रूप से देखना है। अक्सर बड़े ग्रुप कॉल में एक साथ कई चेहरे दिखाई देते हैं, जिससे ध्यान भटक सकता है। नया फीचर इसी समस्या का समाधान देता है। बोलने वाले पर रहेगा पूरा फोकस इस नए अपडेट का सबसे बड़ा फायदा 'डोमिनेंट स्पीकर' (Dominant Speaker) मोड है। अक्सर बड़ी ग्रुप कॉल्स में कई विंडोज होने की वजह से बात करने वाले को पहचानना मुश्किल होता है। लेकिन अब, जैसे ही आप इस मोड को चुनेंगे, जो व्यक्ति बात कर रहा होगा, वह आपकी स्क्रीन पर हाईलाइट होने लगेगा। इससे मीटिंग्स या दोस्तों के साथ गपशप के दौरान आपका ध्यान केवल काम की बात पर रहेगा। कैसे करें इसका इस्तेमाल इस सुविधा को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ग्रुप कॉल के दौरान स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिए गए लेआउट बटन पर टैप करें। वहां आपको एक नया 'लेआउट बटन' (Layout Button) दिखाई देगा। बस उस बटन पर टैप करें और अपनी पसंद का व्यू (Layout) चुन लें। यह छोटा सा दिखने वाला बदलाव आपकी प्रोफेशनल मीटिंग्स और फैमिली कॉल्स के अनुभव को काफी प्रोफेशनल बना देगा। अब शोर और भीड़ के बीच भी आप 'असली स्पीकर' को मिस नहीं करेंगे। हर तरह के वीडियो कॉल में बदल सकेंगे ले आउट इस फीचर का इस्तेमाल आप हर तरह के ग्रुप कॉल के लिए कर सकते हैं। इसमें ऑफिस मीटिंग और वर्चुअल क्लास से लेकर दोस्तों की वीडियो कॉल और डिस्कशन तक शामिल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




WhatsApp पर ग्रुप कॉल में जुड़ा नया फीचर: स्क्रीन पर हाइलाइट होगा बोलने वाला, लेआउट भी बदल सकेंगे #MobileApps #National #WhatsappUpdate #Whatsapp #TechNewsHindi #SubahSamachar