WhatsApp: व्हाट्सएप पर आया शानदार AI एडिटिंग फीचर, अब बिना थर्ड-पार्टी एप सीधे एडिट होगी फोटो; कैसे करेगा काम?

WhatsApp AI Photo Editing: अगर आप फोटो एडिट करने के लिए अलग-अलग एप्स का सहारा लेते हैं, तो अब इसकी जरूरत कम हो सकती है। क्योंकि व्हाट्सएप ने एक नया एआई फोटो एडिटिंग फीचर जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स चैट के दौरान ही तस्वीरों को एडिट कर सकेंगे। अब फोटो में नई चीजें जोड़ना, अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड बदलना या पूरी तस्वीर का स्टाइल बदलना सब कुछ व्हाट्सएप में ही मुमकिन होगा। अब चैट में ही करें एआई से फोटो एडिट व्हाट्सएप का नया AI फीचर फोटो एडिटिंग को पहले से आसान बनाता है। अब किसी भी फोटो को भेजने से पहले उसे AI की मदद से अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी फोटो एडिटिंग एप की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को तस्वीरें तेजी से एडिट करने और उन्हें ज्यादा क्रिएटिव बनाने का विकल्प देगा। AI Photo Editing फीचर कैसे इस्तेमाल करें इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें सबसे पहले किसी भी व्हाट्सएप चैट को खोलें। कैमरा या अटैचमेंट आइकन से फोटो चुनें या नई फोटो क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एआई इफेक्ट विकल्प पर टैप करें। यहां आपको कई एआई एडिटिंग टूल्स मिलेंगे। इस फीचर से यूजर को क्या फायदा होगा इस फीचर की मदद से यूजर कई कामों में मदद मिल सकेगी। जैसे Describe से जोड़ें नई चीजें अगर आप फोटो में कोई नई चीज जोड़ना चाहते हैं, तो डिस्क्राइब विकल्प में केवल टेक्स्ट लिखना होगा। जैसे मान लीजिए Add sunglasses या Change dress color जैसे प्रॉम्प्ट देकर AI तस्वीर में बदलाव कर देगा। Background बदलना होगा आसान बैकग्राउंड विकल्प की मदद से फोटो का बैकग्राउंड हटाया या पूरी तरह बदला जा सकता है। इससे तस्वीर को नया लुक देना आसान होगा। Styles से मिलेगा नया अंदाज अगर आप अपनी फोटो को कार्टून, कॉमिक बुक, 3D या किसी अन्य आर्टिस्टिक स्टाइल में बदलना चाहते हैं, तो स्टाइल विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। एडिट के बाद सीधे करें सेंड एआई से बदलाव करने के बाद यूजर चाहें तो फोटो के साथ टेक्स्ट लिख सकते हैं और फिर सीधे सेंड बटन दबाकर तस्वीर शेयर कर सकते हैं। मेटा एआई चैट से भी होगी एडिटिंग हालांकि इसके अलावा कंपनी ने यह सुविधा भी दी है कि यूजर सीधे मेटा एआई चैट में फोटो अपलोड करके AI से उसे एडिट करने के लिए कह सकते हैं। यानी फोटो एडिटिंग के लिए अलग ऐप या टूल खोलने की जरूरत नहीं होगी। क्यों खास है यह फीचर यह नया AI फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जो फोटो शेयर करने से पहले उसमें छोटे-मोटे बदलाव करना चाहते हैं। अब बैकग्राउंड बदलने, ऑब्जेक्ट जोड़ने या तस्वीर का स्टाइल बदलने जैसे काम कुछ ही सेकंड में व्हाट्सएप के अंदर पूरे किए जा सकेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Mobile apps National



WhatsApp: व्हाट्सएप पर आया शानदार AI एडिटिंग फीचर, अब बिना थर्ड-पार्टी एप सीधे एडिट होगी फोटो; कैसे करेगा काम? #MobileApps #National #SubahSamachar