करवा चौथ व्रत: चांद देखने के बाद क्या खाएं? घर पर झटपट बनाएं ये स्वादिष्ट डिश
Karwa chauth : करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए प्रेम, आस्था और वैवाहिक रिश्ते की गहराई से जुड़ा पर्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने के बाद पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद शाम को चांद निकलने का इंतजार किया जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने, पूजा करने और पति के हाथों पानी पीने के बाद व्रत खोला जाता है। लेकिन दिनभर के उपवास के बाद सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर सबसे पहले क्या खाना चाहिए कई महिलाएं व्रत खोलते ही मिठाई, पकवान, पूड़ी-कचौड़ी या मसालेदार भोजन खाने लगती हैं। हालांकि, लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद एकदम भारी भोजन करना सही विकल्प नहीं है। इससे कुछ लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट में भारीपन या मतली की परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि व्रत खोलने के बाद खाने-पीने की शुरुआत धीरे-धीरे की जाए। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने या बाजार से महंगे खाद्य पदार्थ खरीदने की जरूरत नहीं है। घर पर मौजूद दाल, चावल, दही, फल और सब्जियों से ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर चांद देखने के बाद क्या खाना चाहिए और कौन-सी आसान रेसिपी आजमा सकती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 17:34 IST
करवा चौथ व्रत: चांद देखने के बाद क्या खाएं? घर पर झटपट बनाएं ये स्वादिष्ट डिश #Food #National #KarwaChauth2026 #Vrat #Recipe #SubahSamachar
