इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप-आरएसएस का निकलेगा पथ संचलन, कोजागिरी पूर्णिमा पर गरबे

- इंदौर में आज तीन स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचालन निकलेगा। सुबह 9 बजे कुलकर्णी नगर से पथ संचलन निकलेगा, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे दशहरा मैदान में स्वयंसेवक जुटेंगे और पथ संचलन निकलेगा। इसके अलावा सुबह 9 बजे मयूर नगर बस्ती से पथ संचलन निकलेगा। - इंदौर में शाम चार बजे ग्रैंड ओमनी गार्डन में डॉग इंडिया फेस्ट रखा गया है। इसमें पालतू कुत्ते और डॉग लवर्स जुड़ेंगे। पालतू श्वानों की स्पर्धा भी रखी गई है। - इंदौर के सांवरिया गार्डन में रात आठ बजे रंगीलो रास ओपन गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल लोग गरबा कर सकेंगे। - इंदौर प्रेस क्लब परिसर में रात आठ बजे गरबे का आयोजन किया गया है। प्रेस क्लब के सदस्यों के परिवार इसमें शामिल हो सकेंगे। - माहेश्वरी समाज का तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन दस्तूर गार्डन में आज से शुरू होगा। देशभर से इसमें युवक-युवती जुटेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 08:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप-आरएसएस का निकलेगा पथ संचलन, कोजागिरी पूर्णिमा पर गरबे #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar