Explainer: NCERT की किताबों में इस बार हुए कौन से बदलाव, बीते तीन साल में कौन से परिवर्तन बने बवाल की वजह?
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब गुरुवार को जारी की। नई किताब में कई नई चीजें जोड़ी गई हैं। इनमें आपातकाल, चुनाव आयोग और भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विषयों को शामिल किया गया। इसके साथ ही मनुस्मृति के एक श्लोक का भी इसमें उल्लेख किया गया है। बीते कुछ वर्षों से एनसीईआरटी द्वारा पाठ्यपुस्तकों में होने वाले बदलाव किसी न किसी विवाद की वजह बनते रहे हैं। ऐसे में इस बार एनसीईआरटी ने कक्षा नौवीं की किताब में क्या बदलवा किया इन बदलावों को लेकर किस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है पिछले तीन वर्षों में कब-कब और क्या-क्या बदलाव किए गए, जिन पर बवाल हुआ इन पर एनसीईआरटी की ओर से क्या कहा गया क्या बवाल के बाद कभी कोई बदलाव भी हुए आइये इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं इस बार एनसीईआरटी ने क्या बदलवा किया है एनसीईआरटी ने 2026-27 सत्र के लिए कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की किताब गुरुवार को जारी की। पुस्तक अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट-1 में कई नई चीजें शामिल की गई हैं। किताब में आपतकाल का एक अलग खंड शामिल किया गया है। भारतीय ज्ञान परंपरा के बारे में कक्षा नौ के छात्र पढ़ेंगे। इसमें उन्हें वेदों के बारे में जानकारी दी जाएगी। चुनाव आयोग और एसआईआर के बारे में भी इस किताब में बताया गया है। किताब में महिला सशक्तिकरण का भी खंड जोड़ा गया है। इसमें मनुस्मृति के श्लोक के जरिए महिलाओं की स्थिति के बारे में बताया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 19:43 IST
Explainer: NCERT की किताबों में इस बार हुए कौन से बदलाव, बीते तीन साल में कौन से परिवर्तन बने बवाल की वजह? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #Exclusive #SocialScienceBook #Ncert #NcertTextbookChanges2026 #NcertClass9SocialScience #NcertNewSyllabus #NcertControversy #SubahSamachar
