आर्मी का स्वदेशी मिशन: हर रेजिमेंट में बनेगी ड्रोन स्ट्राइक यूनिट, सेना की वर्कशॉप में तैयार होंगे हथियार
बदलते युद्ध के स्वरूप को देखते हुए भारतीय सेना अब ड्रोन युद्ध क्षमता को तेजी से मजबूत करने में जुट गई है। वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत हर रेजिमेंट में ड्रोन युद्ध में कुशल विशेष टुकड़ियां तैयार की जाएंगी। इन टुकड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देकर आधुनिक युद्ध के अनुरूप घातक बनाया जाएगा। सेना ने यह भी तय किया है कि ड्रोन के निर्माण के साथ-साथ उसमें इस्तेमाल होने वाला गोला-बारूद और हथियार भी सेना की अपनी कार्यशालाओं में ही तैयार किए जाएंगे। वेस्टर्न कमांड इस पूरे मिशन पर मिशन मोड में काम कर रही है, ताकि स्वदेशी स्तर पर एक मजबूत ड्रोन इकोसिस्टम विकसित किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध के बदलते तरीकों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसी रणनीति के तहत कमांड अपने सबसे महत्वपूर्ण खड्गा कोर को ड्रोन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके साथ ही सभी रेजिमेंट में छोटी-छोटी विशेष टुकड़ियों का गठन किया जाएगा, जो ड्रोन ऑपरेशन और ड्रोन वारफेयर में विशेषज्ञ होंगी। इन टुकड़ियों को एक विशेष पहचान भी दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 21:17 IST
आर्मी का स्वदेशी मिशन: हर रेजिमेंट में बनेगी ड्रोन स्ट्राइक यूनिट, सेना की वर्कशॉप में तैयार होंगे हथियार #CityStates #Chandigarh-punjab #Chandigarh #WesternCommand #IndianArmy #Drone #SubahSamachar
