बंगाल में SIR पर सियासत जारी: CM ममता बोलीं- चुनाव आयोग बना 'तुगलकी आयोग', राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम रहा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची केविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा किचुनाव आयोग अब 'तुगलकी आयोग' बन गया है और किसी राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यभर की सियासत में गर्माहट तेज है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। हालांकि राज्य में जारी गहमागहमी काका एकमात्र कारण चुनाव नहीं है। इसका बड़ा कारण राज्य में चल रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)भी है, जिसको लेकरराज्य सरकार लगातार रूप से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाते आ रही है। ये भी पढ़ें:-AI Summit Live: अमिताभ कांत बोले- भारत AI को अमेरिका से 33% ज्यादा डेटा दे रहा, हमें अपना LLM विकसित करना होगा मतदाता सूची से हटा दिए 58 लाख नाम- सीएम ममता कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरानममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपाआईटी सेल की एक महिला पदाधिकारी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर पश्चिम बंगाल में 58 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा दिए। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। सीएम ममता नेयह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर रहा है, वोटरों को निशाना बना रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी। ये भी पढ़ें:-Bangladesh: रहमान ने मोहम्मद यूनुस को दिया झटका, BNP सांसदों ने सुधार परिषद के सदस्य के तौर पर नहीं ली शपथ भाजपा के निर्देश पर चुनाव आयोग ने हटाए नाम- सीएम इसके साथ ही ममता बनर्जी नेचुनाव आयोग पर यह भी आरोप लगाए कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा किभाजपा के निर्देश पर चुनाव आयोग विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा रहा है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि इस प्रक्रिया की वजह से लोगों में डर और तनाव का माहौल है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े तनाव और काम के दबाव के कारण राज्य में 160 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है और उनकी सरकार इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। अन्य वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 16:54 IST
बंगाल में SIR पर सियासत जारी: CM ममता बोलीं- चुनाव आयोग बना 'तुगलकी आयोग', राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम रहा #IndiaNews #National #WestBengal #Kolkata #MamataBanerjee #ElectionCommission #Sir #SupremeCourt #WestBengalElections #SubahSamachar
