ADR Report: पश्चिम बंगाल के 47% विधायकों पर आपराधिक मामले, चुनाव से पहले एडीआर रिपोर्ट ने खोली सियासत की परत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक रिपोर्ट ने राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के करीब आधे मौजूदा विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 47 प्रतिशत विधायकों ने अपने हलफनामे में खुद पर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। चुनाव से ठीक पहले सामने आए इन आंकड़ों ने उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि और राजनीति में अपराध के मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के 294 में से 291 मौजूदा विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया। इनमें से 136 विधायक यानी करीब 47 प्रतिशत ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं 109 विधायकों यानी करीब 37 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 16:43 IST
ADR Report: पश्चिम बंगाल के 47% विधायकों पर आपराधिक मामले, चुनाव से पहले एडीआर रिपोर्ट ने खोली सियासत की परत #IndiaNews #National #SubahSamachar
