Bengal Elections: जो देश में कभी नहीं हुआ वो बंगाल में हो रहा, टूटने की कगार पर बंपर वोटिंग के सारे रिकॉर्ड
पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे चरण का मतदान भी पूरा हो गया। इसी के साथ अब बंगाल के दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज कर लिया गया है। आंकड़ों को उठाकर देखा जाए तो बंगाल में कभी भी 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग नहीं हुई। यानी इस बार पश्चिम बंगाल में मतदान का एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। इतना ही नहीं, अगर मतदान का यह आंकड़ा थोड़ा और बढ़ा तो बंगाल में हुई वोटिंग देशभर में किसी भी राज्य में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड से ज्यादा होगी। अब तक यह रिकॉर्ड त्रिपुरा के पास था, जहां 2013 में 91.82 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। हालांकि, इस बीच यह जानना अहम है कि आखिर बंगाल में इस बार पहले और दूसरे चरण को मिलाकर औसत कितनी वोटिंग दर्ज हुई है इससे पहले राज्य में वोटिंग के क्या रिकॉर्ड रहे थे पहले चरण और आज जहां-जहां वोटिंग हुई, 2021 के विधानसभा चुनाव में उन जगहों पर वोटिंग के दौरान कितना मतदान दर्ज किया गया था 2021 और 2026 में कुल मतदाताओं और वोटिंग के लिए पहुंचने वालों के आंकड़े में कितना फर्क आया है आइये जानते हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 14:34 IST
Bengal Elections: जो देश में कभी नहीं हुआ वो बंगाल में हो रहा, टूटने की कगार पर बंपर वोटिंग के सारे रिकॉर्ड #IndiaNews #National #WestBengalAssemblyElection2026 #WestBengalVotingPercentage #WestBengalFirstPhaseVoting #WestBengalSecondPhaseVoting #WestBengalPollingRecords #WestBengal2026Vs2021Polling #WestBengalVotersData #WestBengalVotingYearwiseData #SubahSamachar
