Election Hot Seats: बंगाल में नेता विपक्ष तो तमिलनाडु में CM की सीट दांव पर, जानें किस हॉट सीट पर कितनी वोटिंग
पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी सीटों पर आज मतदान खत्म हो चुका है। इस बार दोनं ही राज्यों में बंपर वोटिंग हुई है। जहां बंगाल में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ तो वहीं तमिलनाडु में भी 80 फीसदी से ऊपर मतदान दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ ऐसी विधानसभा सीट भी हैं, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें वह खास सीटें शामिल हैं, जिनमें या तो कुछ लोकप्रिय चेहरे मैदान में हैं या फिर यह सीटें अपने कड़े मुकाबलों की वजह से चर्चा में हैं। जिन खास सीटों के मुकाबले पर आम लोगों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है, उनमें पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में मुख्यमंत्री और डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन और फिल्म जगत से राजनीति में आए दलपति विजय शामिल हैं। आइये जानते हैं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति की हॉट सीट और इन पर जारी हॉट मुकाबलों में हुई वोटिंग के बारे में। ये भी पढ़ें:West Bengal-Tamil Nadu Polls:बंगाल-तमिलनाडु में मतदान का आधिकारिक समय समाप्त, दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 15:52 IST
Election Hot Seats: बंगाल में नेता विपक्ष तो तमिलनाडु में CM की सीट दांव पर, जानें किस हॉट सीट पर कितनी वोटिंग #IndiaNews #National #AssemblyElection2026 #WestBengalAssemblyElection2026 #WestBengalElection2026 #BengalVotingDay #WestBengalAssemblyElections #WestBengalFirstPhaseVoting #WestBengalLeaders #SeatCompetition #SuvenduAdhikari #Bjp #SubahSamachar
