West Asia War LIVE: अमेरिका के साथ शांति समझौते पर विचार कर रहा ईरान, इस्राइल-लेबनान वार्ता जारी

पश्चिम एशिया का यह संकट भारी तनाव और तबाही से भरा रहा है। इस युद्ध की शुरुआत इस्राइल और हमास के बीच गाजा पट्टी में संघर्ष से हुई थी। धीरे-धीरे इस आग में लेबनान का हिजबुल्ला गुट भी शामिल हो गया। हिजबुल्ला ने इस्राइल पर लगातार रॉकेट दागे। इसके जवाब में इस्राइल ने लेबनान पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्ला के टॉप कमांडरों को ढेर कर दिया। इस बीच, ईरान इन गुटों के समर्थन में खुलकर सामने आ गया। ईरान ने इस्राइल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। जवाब में इस्राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार किया। इन हमलों में ईरान की वायु सेना और एयर डिफेंस को भारी नुकसान पहुंचा। इतना ही नहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के साथ-साथ कई बड़े अधिकारी भी चल बसे। इसके बाद ईरान ने अमेरिकी की सबसे कमजोर नस को दबा दिया है। जी हां, तेहरान ने होर्मुज को बंद कर दिया, दुनिया में सबसे अधिक तेल की आपूर्ति इसी जलमार्ग से होती है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कूटनीतिक तौर पर युद्ध रोकने की कोशिश में जुटे हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है। साथ ही अमेरिका-ईरान शांति समझौता भी आखिरी दौर में है। लेकिन जमीन पर तनाव अब भी बरकरार है। ट्रंप के दावे के बाद भी लेबनान की तरफ से रॉकेट दागे गए हैं। वहीं ईरान भी गहरी अविश्वास की वजह से अभी आखिरी समझौते पर दस्तखत करने से हिचक रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 01:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia War LIVE: अमेरिका के साथ शांति समझौते पर विचार कर रहा ईरान, इस्राइल-लेबनान वार्ता जारी #World #International #WestAsiaWarLive #DonaldTrump #IsraelHezbollahCeasefire #LebanonRocketAttack #IranUsPeaceDeal #पश्चिमएशियायुद्धलाइव #डोनाल्डट्रंप #इजरायलहिजबुल्लाहयुद्धविराम #SubahSamachar