West Asia Tension LIVE: सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका, ईरान को दंडित करने के लिए नए सिरे से हवाई हमले
अमेरिकी सेना ने शनिवार को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के खिलाफ नए हवाई हमले किए। यह हमला जॉर्डन में हुए एक हमले के जवाब में किया गया, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक मारे गए, एक लापता हो गया और चार अस्पताल में भर्ती हुए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से तेल टैंकरों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने की ईरान की क्षमता को और कम करना है। अमेरिकी सेना ने शनिवार को युद्ध के शुरुआती दिनों के बाद पहली बार सीधे ईरानी हमले से अपने सैनिकों की मौत की घोषणा की। शुक्रवार के ड्रोन और मिसाइल हमले में चार अन्य सैनिक भी अस्पताल पहुंचे। इसी साल 28 फरवरी से शुरू हुएयुद्ध के बाद से अब तक 16 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और 430 से अधिक घायल हुए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 19, 2026, 05:01 IST
West Asia Tension LIVE: सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका, ईरान को दंडित करने के लिए नए सिरे से हवाई हमले #World #International #SubahSamachar
