West Asia LIVE: ईरान बोला- अमेरिका को नहीं सौंपेंगे संवर्धित यूरेनियम; इस्राइल ने लेबनान में किए हमले

ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने कहा कि उनका देश किसी भी तरह का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को नहीं भेजेगा और यह मुद्दा बातचीत के लिए भी खुला नहीं है। तुर्किये में एक कूटनीतिक बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही। ईरान की समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। खतीबजादेह ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच कई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। लेकिन अमेरिका ऐसी मांगें कर रहा है, जिन्हें तेहरान बहुत ज्यादा और अस्वीकार्य मानता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 05:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



West Asia LIVE: ईरान बोला- अमेरिका को नहीं सौंपेंगे संवर्धित यूरेनियम; इस्राइल ने लेबनान में किए हमले #World #International #SubahSamachar