West Asia LIVE: लेबनान पर IDF के हमले जारी; इस्राइली बस्तियों से व्यापार पर रोक लगाने की तैयारी में नॉर्वे

हिजबुल्ला के साथ नए युद्धविराम समझौते के लागू होने के बाद भी इस्राइल ने लेबनान पर हमले जारी रखे। स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे की समय सीमा के बाद दक्षिणी लेबनान में 12 हवाई हमले और गोलाबारी की गई। खाड़ी देश के एक राजनयिक ने अल जजीरा को बताया कि कतर, अमेरिका और ईरान की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच संघर्ष रोकने पर सहमति बनी। उनका कहना है कि इस समझौते का उद्देश्य लेबनान में बढ़ते तनाव को अमेरिका-ईरान समझौते को प्रभावित करने से रोकना था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देर रात के बाद से इस्राइली हमलों में कम से कम 47 लोगों की मौत हुई है, जबकि 97 अन्य घायल हुए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 01:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



West Asia LIVE: लेबनान पर IDF के हमले जारी; इस्राइली बस्तियों से व्यापार पर रोक लगाने की तैयारी में नॉर्वे #World #International #SubahSamachar