West Asia Crisis LIVE: ईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, तेहरान की चेतावनी-अब आर-पार की होगी लड़ाई

पश्चिम एशिया में टकराव फिलहाल थमने के कोई संकेत नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि संघर्ष तेज हो चुका है और बीते छह दिनों से जारी हमले सातवें दिन भी जारी रहे। अमेरिकी सेना यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद कर रही है। ट्रंप ने तेहरान पर दबाव डालने के मकसद से भीषण बमबारी की चेतावनी दी, जिसके बाद तेहरान में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी सेना ने पानी के प्लांट्स और पुलों जैसे बुनियादी ढांचों पर बम गिराए। ट्रंप और अमेरिका का कहना है कि ईरान अपने रवैये से विश्व ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग- होर्मुज में गतिरोध पैदा कर रहा है। उसकी पकड़ ढीली करते हुए होर्मुज से निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सेना पूरी ताकत के साथ कार्रवाई कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Crisis LIVE: ईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, तेहरान की चेतावनी-अब आर-पार की होगी लड़ाई #World #International #IranIsraelWar #StraitOfHormuz #DonaldTrump #SubahSamachar