West Asia Crisis LIVE: ट्रंप ने इराक के कुर्द नेताओं से की बात; दुबई में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का बड़ा हमला
पश्चिम एशिया में संकट गहराने के बाद खाड़ी देशों में धमाके और बमबारी की खबरें आ रही है। इराक की राजधानी बगदाद के हवाई अड्डे पर भी धमाके की खबर सामने आई है। हालांकि, अभी तक इस धमाके की पुष्टि इराक सरकार की तरफ से नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,ईरान समर्थित मिलिशिया सराया औलिया अल-दाम ने अमेरिकी विक्टोरिया हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला एरबिल स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हो रहे व्यापक प्रॉक्सी हमलों का हिस्सा है, क्षेत्रीय युद्ध के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पहले दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए:Israel-Iran War Live: हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द; ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ दूसरे दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए:-Israel-Iran War News LIVE: हालिया हमलों में सात ईरानी सैन्य कमांडरों की मौत; तेहरान के अस्पताल पर भीषण हमला तीसरे दिन का पूरा घटनाक्रम यहां पढ़िए:Israel-Iran War LIVE: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- असली हमले अभी बाकी; ईरानी सुरक्षा प्रमुख बोले- हम तैयार
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 00:22 IST
West Asia Crisis LIVE: ट्रंप ने इराक के कुर्द नेताओं से की बात; दुबई में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का बड़ा हमला #World #International #WestAsiaCrisis #IranIsraelUsStrikes #OpEpicFury #MiddleEast #DonaldTrump #BenjaminNetanyahu #OpRoaringLion #Khamenei #SubahSamachar
