West Asia Crisis: हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल
ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच जारी सैन्य तनाव का असर खाड़ी देशों मेंं कार्यरत भारतीयों पर भी दिखने लगा है। हालांकि शारजाह और जेद्दा में रहने वाले हिमाचल के युवाओं का कहना है कि वहां पर अभी हालात सामान्य हैं। भटियात विस क्षेत्र के सिहुंता क्षेत्र के गांव थकोली (छलाड़ा) निवासी रोहित खान पुत्र मुहम्मद हनीफ ढाई साल पहले जेद्दा (सऊदी अरब) में एयरपोर्ट पर बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं। रोहित खान ने बताया कि जेद्दा से 45 किलोमीटर की दूरी पर मक्का है। बताया कि उनके शहर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। जहां पर वे हैं, वहां से सैंकड़ों किलोमीटर दूरस्थ जगहों जैसे बहरीन की तरफ हालात खराब हैं। वह रात्रि डयूटी पर रहते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 21:26 IST
West Asia Crisis: हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल #CityStates #Shimla #WestAsiaCrisis #पश्चिमएशियासंकट #SubahSamachar
