प. एशिया संकट: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंचे हमले, दुबई में ऑरेकल बिल्डिंग पर मलबा गिरा; स्थिति चिंताजनक

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई के दुबई स्थित अमेरिकी टेक कंपनी ऑरेकल के कार्यालय को नुकसान पहुंचा है। दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार यह नुकसान हवाई इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे की वजह से हुआ, जबकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब ईरान ने अमेरिकी और इस्राइली हमलों के जवाब में क्षेत्र में प्रोजेक्टाइल हमले तेज कर दिए हैं।सीएनबीसी के अनुसार ईरान ने हाल ही में अमेरिकी टेक कंपनियों को भी अपने निशाने पर लेने की खुली चेतावनी दी है। दुबई मीडिया ऑफिस ने जानकारी दी कि दुबई इंटरनेट सिटी स्थित ऑरेकल बिल्डिंग के बाहरी हिस्से पर हवाई इंटरसेप्शन के दौरान गिरा मलबा लगा। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार दुबई में मौजूद एक पत्रकार ने रात भर कई बार हवाई इंटरसेप्शन की आवाजें सुनने की पुष्टि की, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये भी पढ़ें:-Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत, जोखिम के बीच अब तक तेल और गैस से भरे 9 जहाज निकाले आईआरजीसी ने 18 कंपनियों पर दी हमले की चेतावनी दुबई इंटरनेट सिटी स्थित ऑरेकल की यह बिल्डिंग कंपनी के पश्चिम एशियाऔर अफ्रीका क्षेत्र के संचालन का एक प्रमुख केंद्र मानी जाती है, जहां से क्लाउड सेवाओं, डाटाबेस सॉल्यूशंस और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी से जुड़ी गतिविधियों का प्रबंधन किया जाता है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हाल ही में मध्य पूर्व में सक्रिय अमेरिकी टेक कंपनियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है। गार्ड ने 18 कंपनियों को वैध लक्ष्य घोषित करते हुए कहा कि अमेरिकी और इस्राइली हमलों के जवाब में इन पर कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें:-खाड़ी व्यापार पर खतरा: ईरान की हिट लिस्ट में प. एशिया के रणनीतिक पुल, कनेक्टिविटी और आर्थिक ढांचा जोखिम में

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 04:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प. एशिया संकट: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंचे हमले, दुबई में ऑरेकल बिल्डिंग पर मलबा गिरा; स्थिति चिंताजनक #World #International #WestAsiaConflict #DigitalInfrastructure #OracleBuilding #SubahSamachar