Fertilizer Crisis: हिमाचल में सीजन के बीच यूरिया उर्वरक का संकट, हिमफेड को नहीं मिली सप्लाई
पश्चिम एशिया युद्ध का असर अब हिमाचल के खेतों और बागीचों तक पहुंचने लगा है। प्रदेश में रबी और सेब सीजन के बीच यूरिया खाद का संकट होने लगा है। राज्य में यूरिया की सप्लाई मुख्य रूप से नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) के माध्यम से होती है। पिछले दो महीनों से कंपनी की ओर से आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते सहकारी समितियों और अधिकृत विक्रेताओं के पास भी स्टॉक खत्म हो गया है। अधिकतर किसान-बागवान हिमफेड के केंद्रों से उर्वरकों की खरीद करते हैं। इसे देखते हुए हिमफेड ने इस बार इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) से यूरिया की खरीद की है, लेकिन वहां से भी उन्हें मांग के अनुसार कम सप्लाई मिली है। हिमफेड के आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर से 3626.100 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड आई है, लेकिन इफको से उन्हें मात्र 900 मीट्रिक टन की ही सप्लाई मिली है। इसे प्रदेश के कुछे केंद्रों पर भेज दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 22:15 IST
Fertilizer Crisis: हिमाचल में सीजन के बीच यूरिया उर्वरक का संकट, हिमफेड को नहीं मिली सप्लाई #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalFertilizerCrisis #WestAsiaConflict #SubahSamachar
