West Asia LIVE: प. एशिया में तनाव के बीच इस्राइल-लेबनान की सीधी बातचीत; तीन अमेरिकी सैनिक गंभीर रूप से घायल

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। इस्राइल और लेबनान के बीच दशकों बाद पहली बार सीधी वार्ता हुई। यह बातचीत दक्षिण लेबनान में इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच जारी संघर्ष के बीच हुई। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी इस बातचीत में शामिल हुए। उन्होंने वॉशिंगटन में इस्राइली और लेबनानी राजदूतों के साथ चर्चा की। हिजबुल्ला ने स्पष्ट कहा है कि वह किसी भी समझौते का पालन नहीं करेगा।हिजबुल्ला के राजनीतिक परिषद के एक वरिष्ठ सदस्य ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। उधर, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और गहरा गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी लागू करना शुरू कर दिया है। ईरान ने भी चेतावनी दी है कि वह पूरे क्षेत्र में जवाबी हमले कर सकता है। एक दिन पहले ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरानी जहाज नाकाबंदी के पास आए तो उन्हें 'तेज और विनाशकारी' जवाब दिया जाएगा। इसी बीच, ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान वार्ता का दूसरा दौर अगले दो दिनों में हो सकता है। पहला दौर बिना किसी समझौते के खत्म हुआ था। मुख्य विवाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। इस बीच अस्थायी युद्ध विराम 22 अप्रैल को खत्म होने वाला है। आगे क्या होगा यह स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी सेना के अनुसार, ईरान से संघर्ष में अब तक 399 सैनिक घायल हुए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 00:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



West Asia LIVE: प. एशिया में तनाव के बीच इस्राइल-लेबनान की सीधी बातचीत; तीन अमेरिकी सैनिक गंभीर रूप से घायल #World #International #SubahSamachar