West Asia Conflict LIVE: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल; होर्मुज पर US-UK का मंथन

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने गुरुवार को कहा कि लेबनान युद्ध विराम का एक अहम हिस्सा है। गालिबाफ ने यह बयान ईरानी सरकारी टेलीविजन पर दिया, जब उन्होंने तेहरान में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात की।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन के युद्ध विराम की घोषणा की है, ताकि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच जारी युद्ध को खत्म किया जा सके। ईरान ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ अपनी बातचीत में लेबनान में युद्ध खत्म करना भी अपनी शर्तों में शामिल किया है। यह बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्थता में हो रही है। ईरान हिजबुल्ला का प्रमुख समर्थक और सहयोगी माना जाता है।हालांकि, वॉशिंगटन के साथ आमने-सामने बातचीत फिर से शुरू करने को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। दोनों पक्ष दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Conflict LIVE: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल; होर्मुज पर US-UK का मंथन #World #International #WestAsiaConflict #WestAsiaCrisis #UsIranCeasefire #Israel #Israel-lebanonWar #IsraelLebanonCeasefire #DonaldTrump #Us-israel-iranWar #SubahSamachar