West Asia Conflict LIVE: ईरान में अबतक 600 से अधिक स्कूल तबाह; अचानक रिटायर हुए अमेरिकी सेना प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया में युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका, इस्राइल और ईरान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लड़ाई जारी रही तो यह पूरे पश्चिम एशिया में फैल सकती है और दुनिया भर पर गंभीर असर डाल सकती है। गुटेरेस ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल को अब युद्ध रोक देना चाहिए, क्योंकि यह पहले ही बहुत सारे लोगों के लिए मानवीय संकट और आर्थिक नुकसान पैदा कर चुका है। वहीं, ईरान को अपने पड़ोसियों पर हमले बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध अपने आप खत्म नहीं होता, इसे केवल नेताओं के संवाद और कूटनीति के जरिए रोका जा सकता है। उनका कहना था, “अभी भी विकल्प मौजूद है और इसका इस्तेमाल तुरंत होना चाहिए। गुटेरेस ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 01:42 IST
West Asia Conflict LIVE: ईरान में अबतक 600 से अधिक स्कूल तबाह; अचानक रिटायर हुए अमेरिकी सेना प्रमुख #World #International #WestAsiaCrisisLive #IsraelIranConflict #IsraelAttackIran #IranIsraelUpdates #IranIsraelWar #StraitOfHormuzCrisis #WestAsiaCrisis #IranIsraelUsStrikes #SubahSamachar
