West Asia Conflict Live: पश्चिम एशिया संकट पर मंथन करेंगे सऊदी-तुर्किये-मिस्र; ईरान में पानी के स्रोत पर हमला

पश्चिम एशिया का युद्धक्षेत्र दिन-ब-दिन और भयानक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से क्षेत्र में आग का तूफान है, लेकिन ईरान ने भी खाड़ी देशों और इस्राइल में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भयंकर और सटीक हमला करके जवाबी वार किया है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है, और पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल काबू से बाहर है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों पक्षों की आक्रामक रणनीतियांऔर सैन्य ताकत का प्रदर्शन इस युद्ध को और भी खतरनाक बनाते जा रहे हैं। ईरान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उसके सैन्य ठिकानों पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगाऔर यदि अमेरिकी-इस्राइली सेनाएंअपनी हदें पार करेंगी, तो भारी नुकसान और जवाबी हमले निश्चित हैं। मौजूदा स्थिति में न केवल क्षेत्रीय राजनीति बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार भी संकट में है। हर मिसाइल, हर ड्रोन हमला क्षेत्र की नाजुक स्थिति को और गहरा कर रहा है। ऐसे में यह संघर्ष सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया के लिए आर्थिक और सामरिक खतरे का प्रतीक बन गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 01:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Conflict Live: पश्चिम एशिया संकट पर मंथन करेंगे सऊदी-तुर्किये-मिस्र; ईरान में पानी के स्रोत पर हमला #World #International #MiddleEastCrisis #IsraelIranConflict #WestAsiaTensions #IranIsraelWar #SubahSamachar