UP: रजावत हाउस में चीखें, मातम और बेटे को खोने का दर्द; तेल मिल मालिक की आत्महत्या से बिखर गया पूरा परिवार

आगरा के शास्त्रीपुरम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले विश्वजीत ने इतना बड़ा कदम उठाने की तैयारी पहले से कर रखी थी। उसका कोई दोस्त आपराधिक प्रवृत्ति का नहीं था। फिर भी उसने कहीं से तमंचा, कारतूस और 9 एमएम जैसे प्रतिबंधित बोर की पिस्टल का इंतजाम कर लिया। वह मिल पर काम करने के बहाने सुबह घर से निकला और फिर बकाया वसूली के लिए चला गया था। विश्वजीत के फूफा अकबरा गांव के प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वजीत को कोई परेशानी नहीं थी। पिता केनरा बैंक में लोन एजेंट हैं। बड़े भाई अभय प्रताप सिंह नेवी में हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मंझला भाई सूर्य प्रताप बीफार्मा कर रहा है। स्नातक करने के बाद ही विश्वजीत ने कारोबार को अच्छे से संभाल लिया था। वह अमीर बनना चाहता था। सभी से खूब सारे रुपये कमाने की बात करता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 09:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रजावत हाउस में चीखें, मातम और बेटे को खोने का दर्द; तेल मिल मालिक की आत्महत्या से बिखर गया पूरा परिवार #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraSuicide #VideoCallSuicide #PapaILoveYou #OilMillOwner #DepressionCase #UpCrimeNews #SelfShotInCar #आगराआत्महत्या #वीडियोकॉलसुसाइड #पापाआईलवयू #SubahSamachar