Pauri News: नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का किया स्वागत
श्रीनगर। एंजेल्स हेवन स्कूल खंदूखाल में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत व प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र गौड़ रहे। बच्चों ने नृत्य, कविता, कहानी, गीत एवं गढ़वाली नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा भट्ट ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक आरपी भट्ट सहित शिक्षक विवेक, शशिकला, गीता, कमला, सुभाष एवं पूनम मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:41 IST
Read More:
Welcome to the new students
Pauri News: नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का किया स्वागत #WelcomeToTheNewStudents #SubahSamachar
