Rohtak News: स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रो. कुलताज का स्वागत
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के नव नियुक्त स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रो. कुलताज सिंह का रविवार को रोहतक जिले की युवा शक्ति ने फैकल्टी हाउस में पहुंचकर स्वागत किया। युवाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गांव कल्हावड़ के पूर्व सरपंच विजेंद्र मलिक, लाढ़ौत के पूर्व सरपंच संजय देशवाल, बालंद के पूर्व सरपंच सतेंद्र सिंह, युवा नेता मनजीत कण्हेली, अजमेर दहिया, भरत नांदल, सुमित अहलावत, डॉ. हनी हुड्डा, पंच बाली और मनजीत मलिक ने उनसे मुलाकात की।पूर्व सरपंच विजेंद्र मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को प्रो. कुलताज सिंह से काफी उम्मीदें हैं। एमडीयू ने खेलों में अपनी पहचान बनाई है और नई जिम्मेदारी के साथ विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की अपेक्षा है। प्रो. कुलताज सिंह ने युवाओं को आश्वासन दिया कि वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता से काम करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:33 IST
Rohtak News: स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रो. कुलताज का स्वागत #WelcomeToSportsDirectorProf.Kultaj #SubahSamachar
