साप्ताहिक राशिफल: 5 से 11 अक्तूबर के बीच इन राशियों की दूर होंगी परेशानियां, मिलेंगे नए अवसर

5 से 11 अक्तूबर 2026 के बीच ग्रहों की चाल में होने वाले बदलावों के चलते ज्योतिष के नजरिए से यह सप्ताह महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवधि में शुक्र तुला राशि में वक्री रहेंगे और बुध भी इसी राशि में मौजूद होंगे। 7 अक्तूबर को दोनों ग्रहों की युति बनेगी। ऐसे में संवाद, व्यापारिक गतिविधियों, प्रेम-संबंधों, रचनात्मक क्षेत्रों और आर्थिक मामलों से जुड़े विषय विशेष रूप से चर्चा में रह सकते हैं। शुक्र के वक्री होने के कारण पुराने रिश्तों, पहले लिए गए निर्णयों और वित्तीय योजनाओं पर पुनर्विचार करने की परिस्थितियां बन सकती हैं। इस दौरान सूर्य कन्या राशि में, जबकि मंगल और गुरु कर्क राशि में स्थित रहेंगे। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। 8 अक्तूबर को गुरु आश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे और 9 अक्तूबर को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के एक चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 11 अक्तूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में पहुंचेंगे। इसी दिन शुक्र और मंगल के बीच 90 डिग्री का संबंध भी बनेगा। इन ग्रह स्थितियों का असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक संबंधों और निजी जीवन से जुड़े मामलों पर देखने को मिल सकता है। कुछ जातकों को पुराने या अधूरे कार्यों को फिर से आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। वहीं धन से जुड़े फैसले लेते समय और रिश्तों के मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय परिस्थितियों को अच्छी तरह समझना लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं 5 से 11 अक्तूबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 03, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




साप्ताहिक राशिफल: 5 से 11 अक्तूबर के बीच इन राशियों की दूर होंगी परेशानियां, मिलेंगे नए अवसर #Predictions #National #WeeklyHoroscopeInHindi #WeeklyHoroscopeOfOctober #SaptahikRashifalInHindi #SaptahikRashifal #WeeklyHoroscope #SubahSamachar