Weather: बरेली-शाहजहांपुर में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश, कई पेड़ गिरे; बदायूं में युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चक्रवाती प्रभाव के चलते लगातार दूसरे दिन तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर खीरी में बुधवार को भी आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बदायूं जिले में मंगलवार को आंधी के दौरान पेड़ गिरने से घायल युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन 14 मई से मौसम शुष्क होने की चेतावनी भी दी है। बरेली: ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरे बरेली में बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे काले बादल छा गए और 15 मिनट तक तेज आंधी चली, जिसके साथ बारिश भी हुई। आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई पेड़ सड़कों पर गिर गए और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल हो गई। इससे पहले मंगलवार को आंधी और बारिश के चलते बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के मध्य भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण और पुरवा-पछुआ हवाओं की प्रतिक्रिया के कारण बरेली में 70 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 10:44 IST
Weather: बरेली-शाहजहांपुर में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश, कई पेड़ गिरे; बदायूं में युवक की मौत #CityStates #Bareilly #Budaun #Shahjahanpur #LakhimpurKheri #UttarPradesh #Weather #ImdWeather #WeatherAlert #Rain #SubahSamachar
