Weather: आज कहां बारिश के आसार? झारखंड में वज्रपात से 14 मौतें, केरल में बाढ़ और कश्मीर में बादल फटने से तबाही

कश्मीर से केरल तक बारिश का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से कई गांवों में बाढ़ आ गई और घरों में मलबा भर गया। उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, केरल के आठ जिलों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। जम्मू में अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले के जोरा गांव में सोमवार देर रात बादल फटने से पानी का तेज बहाव आया, जिससे रिहायशी इलाकों, खेतों और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुमलर में बादल फटने से आई बाढ़ में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार जिले में मंगलवार को बिजली गिरने से 14 लोगों की मौ हो गई और 8 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 9 मौतें गिरिडीह में हुई हैं। जबकि दुमका में तीन और लातेहार में दो लोगों की जान गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। बाढ़ पीड़ित को दी लाइफ जैकेट, खुद डूब गया तैराकी कोच केरल में जारी भीषण बाढ़ के बीच इंसानियत और अदम्य साहस का एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसे सुनकर हर आंख नम हो जाएगी। 1 अगस्त को तैराकी प्रशिक्षक आर. राजेश ने उफनती नदी में बह रहे 61 वर्षीय व्यक्ति को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट पहना दी। वापस तैरकर आते वक्त उनका हाथ सुरक्षा रस्सी से छूट गया और वे नदी के तेज बहाव में बह गए। उत्तराखंड में 10 तक बरसेंगे मेघ मौसम विभाग ने देहरादून व बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अिधकतर इलाकों में 10 तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। केरल में कई बांध उफान पर केरल में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे राज्य के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मंगलवार को प्रदेश की कई नदियां व बांध उफान पर रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 05, 2026, 04:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Weather: आज कहां बारिश के आसार? झारखंड में वज्रपात से 14 मौतें, केरल में बाढ़ और कश्मीर में बादल फटने से तबाही #IndiaNews #National #Weather #WeatherUpdate #RainAlert #SubahSamachar