Jammu News: तीन दिन तक गर्म हवा चलने का यलो अलर्ट, प्रचंड धूप के साथ चढ़ेगा पारा

जम्मू में अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार, लोगों को बिना किसी जरूरी कार्य के बाहर न निकलने की सलाहअमर उजाला ब्यूरोजम्मू। लगातार बदलते मौसम के बीच अगले तीन दिन तेज गर्म हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रचंड धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार के दौरान जम्मू संभाग और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा चलते के साथ तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ और तेज धूप रहने के कारण अधिकतम तापमान जम्मू क्षेत्र में 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की आशंका जताई गई है। शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में यातायात कम दिखाई दिया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में मौसम अधिकतर साफ रहेगा। हालांकि रविवार को कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाने की संभावना है। अधिकारियों ने लोगों को विशेषकर दोपहर के समय तेज धूप से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Weather news



Jammu News: तीन दिन तक गर्म हवा चलने का यलो अलर्ट, प्रचंड धूप के साथ चढ़ेगा पारा #WeatherNews #SubahSamachar