Weather: देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-भारी बारिश का अलर्ट जारी, बंगाल में भारी बरसात; दार्जिलिंग में बहा पुल
देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, दार्जिलिंग में पानी के तेज बहाव में एक पुल बह गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल के शिमला में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को छत से पानी टपकने के कारण बैगेज बेल्ट 5 और 6 कुछ समय के लिए बंद हो गईं। मौसम विभाग ने बंगाल के कई जिलों के लिए अगले चार दिन रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार में 200 मिमी से अधिक बारिश की आशंका जताई गई है। रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, शिमला-कुल्लू में बरसे बादल हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। रोहतांग दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल की चंद्राघाटी, कुल्लू और राजधानी शिमला में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 और 25 जून को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 और 24 जून को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 02:03 IST
Weather: देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-भारी बारिश का अलर्ट जारी, बंगाल में भारी बरसात; दार्जिलिंग में बहा पुल #IndiaNews #National #Weather #Rain #Imd #ImdAlert #Thunderstorm #SubahSamachar
