Aligarh News: मुनीर गैंग से जुड़े हैं हथियार तस्करों के तार, कई राज्यों तक फैला है जाल

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन, थाना क्वार्सी और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग द्वारा 6 मई रात पकड़े गए 12 हथियार तस्करों के मामले में जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का सीधा संबंध कुख्यात मुनीर गैंग से है। गिरोह का सरगना हाजी कासिफ, मुनीर गैंग के सक्रिय सदस्य और 1 लाख के इनामी अपराधी जुबैर के सीधे संपर्क में था। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि यह गिरोह उन अपराधियों को रसद और हथियार मुहैया करा रहा था, जिन्होंने 24 दिसंबर 2025 को एएमयू के एबीके स्कूल के कंप्यूटर साइंस शिक्षक राव दानिश की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पीछे सरेआम हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी यासिर, फहद और जुबैर फिलहाल फरार हैं और पुलिस ने इन तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। जांच में पता चला है कि फरारी के दौरान भी ये तीनों आरोपी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शहर के लोगों को धमका कर रंगदारी वसूल रहे थे। पुलिस की जांच में दो जिलों के नाम सामने आए हैं। पुलिस टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही उन लोगों को भी पकड़ा जाएगा जो इस गिरोह के लोगों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। जिस जगह यह हथियार बनाए जा रहे थे उन पर भी पुलिस का शिकंजा कसा जाएगा।- नीरज जादौन, एसएसपी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: मुनीर गैंग से जुड़े हैं हथियार तस्करों के तार, कई राज्यों तक फैला है जाल #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #WeaponSmugglers #MunirGangsterAligarh #AligarhNews #AligarhCrimeNews #SubahSamachar