Rohtak News: कलानौर में बारिश से जलभराव
कलानौर। बुधवार को हुई बारिश ने कलानौर की सीवरेज व्यवस्था की पोल खोल दी। कई वार्डों की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की सफाई न होने से हर बारिश में यही हालात बनते हैं। भाजपा नेता गुलशन दुआ ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र सौंपा था पर हालात में सुधार नहीं हुआ। चौकी वाली गली सहित कई स्थानों पर सीवर का गंदा पानी जमा है। पार्षद रामबीर और प्रवीण ने जलभराव की समस्या को गंभीर बताया। इस बारे में नपा सचिव विनय कुमार से संपर्क नहीं हो पाया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 03:00 IST
Rohtak News: कलानौर में बारिश से जलभराव #WaterloggingDueToRainInKalanaur #SubahSamachar
