Ambala News: मानसून की पहली बारिश से गलियों में भरा पानी
बराड़ा। मानसून की पहली ही बारिश ने क्षेत्र में प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी। शनिवार को हुई महज 30 मिनट की तेज बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश से कई मोहल्लों की गलियों और नालियों में पानी भर गया। इससे राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का काफी परेशानी हुई।बारिश के बाद बैंक रोड, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के आसपास का इलाका, करनाल कॉलोनी, महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार रोड, हरि मंदिर मोहल्ला और लक्कड़ मंडी में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। कहीं डेढ़ तो कहीं दो फीट तक पानी जमा होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। लक्कड़ मंडी मोहल्ला में नाले और गली के बीच का अंतर पूरी तरह समाप्त हो गया। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मरों के नीचे पानी जमा होने से हर समय करंट फैलने का डर सता रहा है। लोगों ने प्रशासन से इन असुरक्षित स्थानों पर तुरंत सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।हर साल यही स्थिति, सुध लेने वाला कोई नहींस्थानीय निवासी गुरुमुख, आकाश, जगजीत, गुरुप्रीत आदि का कहना है कि प्रशासन हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के पुख्ता प्रबंधों का दावा करता है, लेकिन पहली बारिश में ही इन दावों की पोल खुल जाती है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अभी यह हाल है, तो आगामी दिनों में लगातार होने वाली बारिश से स्थिति और भी विकट हो सकती है। बारिश थमने के बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। संवाद बराड़ामेंजलमग्नगलियां।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 03:46 IST
Ambala News: मानसून की पहली बारिश से गलियों में भरा पानी #WaterloggedStreetsFollowingTheFirstMonsoonRain. #SubahSamachar
