Delhi NCR News: 9 और 10 फरवरी को पानी आपूर्ति रहेगी प्रभावित

नई दिल्ली। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, अलीपुर इलाके में बुधपुर नाले के दोनों तरफ और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर मोड़ पर नए 700 मिमी डायमीटर के फीडर मेन के इंटरकनेक्शन का काम चल रहा है। इसी कारण 9 फरवरी की शाम और 10 फरवरी की सुबह पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलीपुर गांव, बुधपुर गांव, लिबासपुर, एनआईटी कैंपस, जिंदपुर, मुखमेलपुर, बख्तावरपुर और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर यूजीआर का कमांड एरिया के आसपास के इलाकों में पानी प्रभावित रहेगा। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से जरूरत के मुताबिक पानी पहले से जमा करने की अपील की, ताकि निवासियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: 9 और 10 फरवरी को पानी आपूर्ति रहेगी प्रभावित #WaterSupplyWillBeAffectedOn9thAnd10thFebruary #SubahSamachar