Noida News: सेक्टर-71 में पानी की आपूर्ति ठप, लोग परेशान

- तीन दिन से शिव शक्ति अपार्टमेंट में भी संकटनोएडा। सेक्टर-71 में शनिवार सुबह पानी की आपूर्ति ठप होने से निवासियों को परेशानी हुई। बी ब्लॉक समेत कई इलाकों में पानी नहीं पहुंचने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। लोगों को तैयार होने और कार्यस्थल पहुंचने में देरी हुई। निवासियों का आरोप है कि शिकायत के लिए संबंधित कर्मचारियों को फोन किया गया, लेकिन उनके फोन बंद मिले। शिव शक्ति अपार्टमेंट के महासचिव संजय शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी में तीन दिन से पानी का संकट है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से बेहद कम पानी मिल रहा है। ऊपरी मंजिलों पर रहने वालों को अधिक परेशानी हो रही है। सेक्टर-71 बी ब्लॉक के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि सुनील वाधवा ने भी आपूर्ति बंद होने की शिकायत की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि पानी नहीं मिलने से निवासी नाराज हैं। सेक्टर-72 के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि सतीश पांडेय ने कहा कि गंगनहर की सफाई के दौरान प्राधिकरण को भूजल की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। स्थायी समाधान से लोगों को बार-बार संकट से राहत मिल सकती है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सेक्टर-71 में पानी की आपूर्ति ठप, लोग परेशान #WaterSupplyDisruptedInSector-71;ResidentsFaceHardship #SubahSamachar