Pauri News: एनएच से पानी के रिसाव से मकानों को खतरा, लोगों में नाराजगी

श्रीनगर। बरसात शुरू होते ही भक्तियाना स्थित वार्ड-29 में राष्ट्रीय राजमार्ग से हो रहे पानी के रिसाव ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश का पानी बहकर कई मकानों के पुश्तों तक पहुंच रहा है, जिससे उनके कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने विभाग पर नाराजगी जताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।स्थानीय निवासी डॉ. अजयपाल नेगी, गजेंद्र और प्रदीप ने बताया कि एनएच की ओर से पानी की समुचित निकासी न होने के कारण पानी नीचे बस्ती की ओर रिस रहा है। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो भारी बारिश में हालात गंभीर हो सकते हैं। इस संबंध में डॉ. नेगी ने एनएच के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया है। इस पर एनएच के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित नाली को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके। इस कार्य में एक से दो माह लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पानी जमीन के भीतर से रिस रहा होगा, तो उसकी अलग से तकनीकी जांच करानी पड़ेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 14:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: एनएच से पानी के रिसाव से मकानों को खतरा, लोगों में नाराजगी #WaterLeakageFromNHThreatensHouses #AngersResidents #SubahSamachar