Rohtak News: पार्क और सड़कों से 24 घंटे बाद भी नहीं निकला पानी
रोहतक। शहर में शनिवार को हुई बारिश के 24 घंटे बाद भी कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रही। प्रशासन के दावों के बावजूद पार्कों और मुख्य सड़कों से पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मानसरोवर पार्क, गोकर्ण पार्क, पंडित श्रीराम शर्मा पार्क और बोहर पार्क दोपहर तक जलमग्न रहे। सुबह टहलने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। पार्कों में कई फीट पानी भरने से बैठने की जगह भी नहीं बची। बस स्टैंड स्थित चौक पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई बार जाम की स्थिति बनी। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई।महावीर कॉलोनी निवासी हेमंत उप्पल ने कहा कि निकासी व्यवस्था कागजों तक सीमित है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने से थोड़ी बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं। लगातार जलभराव से डेंगू और मच्छरों का खतरा भी बढ़ गया है।वर्जनशहर के पार्कों से पानी की निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। पंपसेट लगाकर पार्कों से पानी की निकासी कराई जाएगी। लगभग मुख्य स्थानों से पानी की निकासी कराई जा चुकी है।— सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम रोहतक 29 रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित गली से रविवार को जलभराव के दौरान से निकलते वाहन। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:30 IST
Rohtak News: पार्क और सड़कों से 24 घंटे बाद भी नहीं निकला पानी #WaterHasNotDrainedFromParksAndRoadsEvenAfter #SubahSamachar
