Chamba News: कामला स्कूल में घुसा खग्गल कूहल का पानी

कामला स्कूल में घुसा खग्गल कूहल का पानीपानी ने तोड़ा पक्का डंगा, धान की फसल तबाहचन्हाल खड्ड स्थित श्मशानघाट का शेड बहा संवाद न्यूज एजेंसीसिहुंता (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कामला में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह करीब सात बजे खग्गल कूहल का पानी प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला के परिसर के साथ-साथ कमरों में भी घुस गया, जिससे स्कूल भवन जलमग्न हो गया। राहत की बात यह रही कि प्रशासन की ओर से पहले ही अवकाश घोषित कर दिया गया था अन्यथा विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता।भारी बारिश से कुलदीप सिंह पुत्र रमेश चंद और राजकुमार पुत्र जिगरी राम की गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, सिल्ली नाले का जलस्तर बढ़ने से पक्का डंगा टूट गया और पानी खेतों में घुस गया। इससे जोगेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह पुत्र बेली राम निवासी कामला लाहडू की करीब तीन कनाल भूमि पर खड़ी धान की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। उधर, खोला गांव के चन्हाल खड्ड स्थित पैतृक श्मशानघाट का शेड तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने श्मशानघाट के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई है। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: कामला स्कूल में घुसा खग्गल कूहल का पानी #WaterFromTheKhaggalKuhalEnteredTheKamlaSchool. #SubahSamachar