Gurugram News: जल संकट का होगा अंत, मास्टर प्लान को मिली हरी झंडी

सीएम ने दो पेयजल और एक बरसाती ड्रेन को पक्का करने की योजना को दी मंजूरीअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के दो पेयजल योजनाओं और एक बरसाती नाले को पक्का करने की योजना को मंजूरी दी। पानी की दोनों योजना में करीब 35 किमी नई मास्टर लाइन डाली जानी है। इससे पूरे शहर में पानी की सप्लाई में काफी सुधार होगा। जीएमडीए मास्टर प्लान-2031 को ध्यान में रखकर पेयजल आपूर्ति पर काम कर रहा है।जीएमडीए शहर में पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कदम उठा रहा है। शहर की पेयजल आपूर्ति को अलग-अलग जोन में बांटा जा रहा है। इससे सभी क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति हो सके। उद्योग विहार, एमजी रोड-डीएलएफ और सुशांत लोक क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत किया जाना है। इसके लिए बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर-16 से तीनों जगहों के लिए मास्टर पाइप लाइन डाली जा रही हैं। ऐसे में बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर 16 में पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए पुरानी लाइन को बदला जाएगा। ऐसे में बसई संयंत्र से बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर-16 की मौजूदा 1300 एमएम पाइपलाइन को बदला जाना है क्योंकि सेक्टर-16 में बूस्टिंग स्टेशन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। बसई से सेक्टर-16 स्थित बूस्टिंग स्टेशन 311 एमएलडी पानी ले जाने की योजना है। 12 माह में काम को ठेकेदार को पूरा करना होगा।अंतिम छोर वाली कॉलोनियों को राहतजीएमडीए की ओर से डीएलएफ फेज-3 (अंतिम छोर) समेत 34 सेक्टरों में पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए बीस किमी मास्टर पाइप लाइन डलवाई जानी है। शहर में पानी की सप्लाई बसई नहरी शोधन संयंत्र से सेक्टर 22, 23, चार, सात, सरहौल, सेक्टर 25 व 26 में तक मास्टर पाइप लाइन गई हुई है। यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में पानी अंतिम छोर वाले सेक्टरों में कम मिलता है। इसे करीब 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे सेक्टर-101, 104, 108,110,110 ए, 111, न्यू पालम विहार और सराय गांव को सीधा लाभ मिलेगा। अंतिम छोर वाले क्षेत्रों में सेक्टर एक व दो, सेक्टर 18 व 19, सेक्टर 20 (डूंडाहेड़ा), सेक्टर 21 (सूर्या विहार), सेक्टर-22, 23, 23ए है। हालांकि, साथ सटे सेक्टरों में सेक्टर 3ए, सेक्टर चार, सेक्टर सात,सेक्टर आठ, सेक्टर नौ, सेक्टर 9ए, 12, 12ए, भीमगढ़ खेड़ी, अशोक विहार फेज दो व तीन, मारुति उद्योग, सुखराली और सेक्टर-13, सरहौल गांव में भी पानी उपलब्ध होगा।जल भराव से मिलेगी राहत लेग-2 के अशोक विहार से भीमगढ़ खेड़ी को नए सिरे से बनवाया जाएगा। नाले को छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर चौड़ा करने की योजना है। साथ ही नाले को ऊपर से कवर किया जाएगा, इससे लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। करीब 1.4 किलोमीटर मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण कराएगा। यह नाला सेक्टर 29/41, एनएच-48, अतुल कटारिया चौक, शीतला माता रोड, अशोक विहार, रेलवे कल्वर्ट नंबर 50, गांव धरमपुर और सेक्टर 107 सहित महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्रों को पार करता है।------------इन कार्यों को मिली मंजूरी1. बसई पानी शोधन संयंत्र से सेक्टर 16 बूस्टिंग स्टेशन तक 1300 एमएम की पाइपलाइन को 1800 एमएम, 1600एमएम और अतिरिक्त 800एमएम की पाइपलाइन से बदलना और उससे जुड़े सभी दूसरे काम होंगे। खर्च- 57.41 करोड़ रुपये।2. बसई पार्ट-II से सेक्टर 25A और 2 रेलवे क्रॉसिंग तक नई 1600 एमएम से 600 एमएम की पाइपलाइन बिछाना, जो रेलवे द्वारा अप्रूव्ड डिज़ाइन और ड्राइंग के अनुसार ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी से होगी और 1 साल के डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के बाद 5 साल तक स्कॉडा सिस्टम का पूरा मेंटेनेंस और उससे जुड़े सभी दूसरे काम। लागत- 58.85 लाख रुपये3. गुरुग्राम में भीमगढ़ खेरी गांव के पास अशोक विहार से रेलवे पुलिया नंबर 50 तक आरसीसी मास्टर स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन साइज़ 2 x 4.50 x 2.50 मीटर लेग-II का कंस्ट्रक्शन हर तरह से पूरा हो गया है। लागत- 20.17 करोड़ रुपये।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 16:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: जल संकट का होगा अंत, मास्टर प्लान को मिली हरी झंडी #WaterCrisisWillEnd #MasterPlanGetsGreenSignal #SubahSamachar