Yamuna Nagar News: बस स्टैंड रादौर पर वाटर कूलर की सुविधा शुरू

रादौर। सांसद नवीन जिंदल के जलसेवा अभियान के तहत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को रादौर बस स्टैंड पर लगाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ईश्वर सिंह पलाका ने किया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह पलाका ने सांसद नवीन जिंदल की जनकल्याणकारी सोच की सराहना करते हुए कहा कि वह सदैव जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं। सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल अपने निजी कोष से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रमुख बस स्टैंडों, चौकों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगवा रहे हैं। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन रजनीश मेहता, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष धर्म सिंह बंसल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष विपिन कांबोज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, मंडल महामंत्री सतीश सैनी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, हेमराज कांबोज, सुनील कांबोज, अमित कांबोज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 03:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: बस स्टैंड रादौर पर वाटर कूलर की सुविधा शुरू #WaterCoolerFacilityStartedAtBusStandRadaur #SubahSamachar