वेयरहाउस डीएम सुसाइड केस: सीबीआई जांच से सीएम मान का इनकार, कहा-हमारी पुलिस जांच में पूरी तरह सक्षम

पंजाब वेयरहाउस के जिला मैनेजर रहे गगनदीप सिंह रंधावा के खुदकुशी मामले में परिवार की सीबीआई जांच से सीएम भगवंत मान ने इनकार कर दिया है। मान ने कहा कि हमने न्याय का वादा किया। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब रिमांड ली जाएगी। चाहे कोई मंत्री हो या कोई आम आदमी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जहां तक सीबीआई की बात है, ऐसे कई उदाहरण हैं जहां कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। वाई पूरन कुमार मामला, जिसमें हरियाणा के शीर्ष अधिकारियों के नाम आए थे - क्या उसे सीबीआई को सौंपा गया था एक परिवार ने छलांग लगाई थी जिसमें पिता और बेटी की मौत हो गई थी और पत्नी बच गई थी। उसने कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर आरोप लगाए थे। पटियाला में आत्मदाह की एक घटना में कैप्टन अमरिंदर सरकार पर आरोप लगे थे, क्या उसमें सीबीआई जांच हुई थी पंजाब पुलिस इस जांच को संभालने में पूरी तरह से सक्षम है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा किएक व्यक्ति अमित शाह का नाम लेकर आत्महत्या कर गया था उसमें कौन सी सीबीआई जांच हुई थी क्या अमित शाह ने इस्तीफा दिया था

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 09:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वेयरहाउस डीएम सुसाइड केस: सीबीआई जांच से सीएम मान का इनकार, कहा-हमारी पुलिस जांच में पूरी तरह सक्षम #CityStates #Punjab #Amritsar #WarehouseDmGagndeepSinghRandhawaSuicide #LaljitBhullar #AmritsarPolice #SubahSamachar