बरेली: बवाल के एक साल बाद वांछित मोबीन बेग गिरफ्तार, पूछताछ में मौलाना तौकीर पर किया बड़ा खुलासा
बरेली में कैंट थाना पुलिस ने पिछली साल 26 सितंबर को हुए बवाल से संबंधित एक वांछित आरोपी मोबीन बेग को गिरफ्तार किया है। उसे फरीदापुर चौधरी स्थित उसके घर से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, यहां से जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उसने मौलाना तौकीर पर बड़ा खुलासा किया है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि एसआईटी के विवेचक संजय धीर थाना बारादरी में दंगे से संबंधित दर्ज मामले की विवेचना कर रहे हैं। इस मामले में तौकीर रजा सहित 29 आरोपी नामजद हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदापुर चौधरी निवासी मोबीन बेग की गिरफ्तारी की गई। मोबीन बेग का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में एक और एफआईआर दर्ज है। मोबीन बेग ने पुलिस को बताया कि मौलाना तौकीर ने कहा था कि सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में पिछले साल 19 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा फरीदापुर आए थे। सभासद नासिर खान के घर पर एक बैठक की गई थी, जो बाद में बेग बरातघर में स्थानांतरित हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 16:15 IST
बरेली: बवाल के एक साल बाद वांछित मोबीन बेग गिरफ्तार, पूछताछ में मौलाना तौकीर पर किया बड़ा खुलासा #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyViolence #Uproar #Police #Crime #MaulanaTauqeerRaza #SubahSamachar
